मुरादाबाद, मार्च 24 -- पाकबड़ा थाना क्षेत्र निवासी ग्रामीण ने एक चौकी प्रभारी पर दहेज के मुकदमे को खत्म करने के एवज में बीस हजार रुपये लेने का आरोप लगाया है। ग्रामीण ने इसकी शिकायत एसएसपी से की है। इससे पहले बीते दिनों इसी थाने के एक और चौकी प्रभारी पर केस दर्ज कराने के एवज में दस हजार रुपये लेने और शिकायत करने पर रुपये वापस करने का आरोप लगा था। थाना पाकबड़ा के गांव मालीपुर निवासी धमेंद्र ने एसएसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसके भाई की पत्नी उसके और उसके परिवार वालों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज करा रखा है। जिसकी विवेचना चौकी प्रभारी के रूप में तैनात एसआई कर रहे हैं। ग्रामीण के अनुसार यही मुकदमा कोर्ट में भी विचाराधीन है। जिसके बारे में चौकी प्रभारी को बताया तो वह बोले की यह मुकदमा झूठा है। आरोप लगाया कि चौकी प्रभारी ने दर्ज...