कौशाम्बी, अप्रैल 21 -- सैनी कोतवाली क्षेत्र के पथरावां गांव निवासी एक व्यक्ति ने स्थानीय चौकी प्रभारी पर आरोपी चालक और उसकी बाइक को छोड़ने का आरोप लगाया है। मामले की शिकायत पर थाना प्रभारी ने हादसे का मुकदमा दर्ज कराया है। पथरावां निवासी रामदेव ने बताया कि चार मार्च को चालक ने अपनी बाइक से उसकी पत्नी फूलकुमारी को टक्कर मार दी थी। इससे पत्नी को गंभीर चोटें आईं और मंझनपुर के निजी अस्पताल में उसका इलाज कराया गया। इलाज पर करीब 70 हजार रुपये खर्च हुआ। पीड़ित के अनुसार, स्थानीय चौकी पुलिस ने बाइक को चालक समेत पकड़ लिया था। बाद में माली हालत खराब होने का हवाला देते हुए सांठगांठ कर उसे छोड़ दिया। यह भी पढ़ें- महिला को बाइक ने मारी टक्कर, गंभीर कार्रवाई नहीं होने से परेशान पीड़ित ने मामले की शिकायत सैनी थाना प्रभारी से की। उन्होंने मुकदमा कायम करा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.