चौकी प्रभारी को किया सम्मानित
रुडकी, अप्रैल 18 -- लंढौरा। एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर की ओर से उत्कृष्ट कार्यों करने पर लंढौरा पुलिस चौकी प्रभारी अशोक सिरस्वाल को सम्मानित किया गया। हरिद्वार में सैनिक सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने उत्कृष्ट कार्योंको लेकर लंढौरा पुलिस चौकी प्रभारी अशोक सिरस्वाल को मैन ऑफ द मंथ अवार्ड से प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। एसएसपी ने कहा कि चौकी प्रभारी अशोक सिरस्वाल ने अपने कार्य में सक्रियता, सतर्कता और समर्पण का परिचय दिया है। इस मौके पर अच्छा कार्य करने वाले अन्य पुलिस जवानों को सम्मानित किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.