कानपुर, अप्रैल 29 -- कानपुर, संवाददाता। चमनगंज स्थित दलेलपुरवा चौकी के पास दूध की दुकान लगाने वाले वसीम ने चौकी प्रभारी जितेंद्र सिंह और सिपाही प्रांजुल वर्मा व सरफराज आलम पर दो हजार रुपये की वसूली का आरोप लगाया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि रुपये नहीं देने पर नोटिस चस्पा कर उनकी 33 साल पुरानी दुकान बंद करा दी गई। चमनगंज थाना प्रभारी संजय राय ने बताया कि दुकानदार ने चौकी के बाहर दुकान लगा रखी है। जिसकी वजह से आवागमन बाधित हो रहा था। जिस कारण दुकानदार का पुलिस एक्ट के तहत चालान किया गया है। पुलिस पर लगाए जा रहे वसूली के आरोप निराधार हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.