अंबेडकर नगर, मार्च 9 -- सद्दरपुर, संवाददाता। मेडिकल कालेज के वार्ड नम्बर 12 में शनिवार को मरीजों व तीमारदारों के मोबाइल फोन व चांदी की चेन चोरी हो गई। रविवार को अलीगंज थाना क्षेत्र के खेतापुर नहर के पास मेडिकल कालेज चौकी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की दो एंड्रॉयड फोन, एक कीपैड फोन व एक चेन बरामद की है। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के हरीपुर जमुनीपुर निवासी झब्बे प्रसाद पुत्र राममिलन मौर्य ने बताया कि उनके पिता का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा था। वह और उसकी पत्नी देख रेख के लिए वार्ड नंबर 12 में मौजूद थे। शनिवार को भोर के समय किसी ने उसकी पत्नी का लाकेट युक्त चांदी का चेन, वार्ड में मौजूद प्रवेश कुमार, संजय कुमार और राजेश राजभर का तीन अदद मोबाईल फोन चोरी कर लिया। रविवार को मेडिकल कालेज चौकी इंचार्ज रवीश कु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.