मेरठ, मार्च 20 -- मवाना थाना क्षेत्र के गांव भैंसा के युवक ने मवाना खुर्द चौकी पर तैनात सिपाही पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़ित का कहना है कि वह अपने भाई के खिलाफ शिकायत देने चौकी पहुंचा था, लेकिन वहां सुनवाई के बजाय उसके साथ मारपीट की गई। रविंद्र कुमार ने बताया कि उसका भाई प्रवीण कुमार आपराधिक प्रवृत्ति का है। कुछ समय पहले दोनों भाइयों के बीच विवाद हुआ था। उस मामले में वह जेल गया था। हाल ही में जेल से छूटने के बाद उसने फिर से परेशान करना शुरू कर दिया है। आरोप है कि प्रवीण कुमार आए दिन घर के बाहर खड़ा होकर गालियां देता है और जान से मारने की धमकी भी देता है। घटना के दिन भी प्रवीण घर का मुख्य दरवाजा तोड़ने की कोशिश कर रहा था। रविंद्र कुमार शिकायत लेकर चौकी पहुंचा, लेकिन वहां सिपाही ने मारपीट कर दी। रविंद्र कुमार का कहना है कि उसने मव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.