बलरामपुर, अप्रैल 5 -- बलरामपुर, संवाददाता। तुलसीपुर के देवीपाटन चौकी पर एक सिपाही के साथ हुई कहासुनी और धक्का-मुक्की के मामले में पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चौकी इंचार्ज अमर सिंह, दीवान संदीप सिंह और कांस्टेबल दिवाकर राव को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि हरैया थाने में तैनात सिपाही अमित कुमार मेले में ड्यूटी के लिए आए थे और कार्य समाप्त होने के बाद वह सादे कपड़ों में चौकी के पास मौजूद थे, जहां किसी बात को लेकर उनकी वहां तैनात पुलिसकर्मियों से बहस हो गई। सिपाही के सादे कपड़ों में होने के कारण चौकी पर मौजूद स्टाफ उन्हें पहचान नहीं सका और विवाद इतना बढ़ा कि नौबत धक्का-मुक्की तक पहुंच गई। इस घटना के बाद कांस्टेबल अमित कुमार ने पूरे मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक से की, जिस ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.