फतेहपुर, अप्रैल 17 -- सुल्तानपुर घोष। थाना क्षेत्र के चौकी चौराहे स्थित चाय पकौड़ी की दुकान में शुक्रवार दोपहर कुछ लोगों ने पहुंच विवाद कर दिया। दुकान के अंदर तोड़फोड़ की गई। दुकान संचालक, उसके बेटे, बेटी और पत्नी को भी पीटा गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। दुकान संचालक शेषमणी यादव ने बताया कि समुदाय विशेष के कुछ युवक पहुंचे और बिना बात के गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर पिटाई शुरु कर दी। शेषमणी ने आरोप लगाया कि कुछ दिन पूर्व सपा प्रमुख अखिलेश यादव जब जिले में आये थे तो यहां से गुजरते हुए उनकी दुकान की चाय पी थी। यह भी पढ़ें- शराब पीने के लिए पानी देने से मना करने पर की मारपीट मारपीट करने आये युवकों ने घटना के दौरान कहा कि अखिलेश को चाय पिला देने से भाव बढ़ गए हैं। मामला समुदाय विशेष से जुड़ा होने के चलते विवाद की सूचना पर बजरंग दल...