बरेली, फरवरी 16 -- बरेली। बरेली डेवलपमेंट अथॉरिटी के आह्वान पर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर चौकी चौराहा का सौंदर्यीकरण किया। आईएमए की तरफ से नाथ नगरी की थीम पर चौराहे को आकर्षक ढंग से सजाया गया। चौराहे पर भगवान शिव की प्रतिमा स्थापित की गई। इसका उद्घाटन वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. अरुण कुमार ने किया। इस मौके पर विशिष्टि अतिथि डॉ. आईएस तोमर, अध्यक्ष डॉ. अतुल श्रीवास्तव, डॉ. अंशु अग्रवाल, डॉ. शालिनी माहेश्वरी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...