बेगुसराय, अप्रैल 12 -- साहेबपुरकमाल, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के चौकी गांव में मामूली विवाद में एक ग्रिल दुकानदार पर गोलीबारी करने की घटना सामने आयी है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को चौकी गांव में स्थानीय निवासी विवेक शर्मा अपनी दुकान पर रोज की तरह अपना काम कर रहे थे। इसी क्रम में गांव का ही कारेलाल महतो वहां आया और दुकानदार विवेक शर्मा की दुकान के पास लगी मोटरसाइकिल से बैट्री खोलने लगा। यह देख विवेक शर्मा ने मोटरसाइकिल से बैट्री खोलने को लेकर उसका विरोध किया। इसी को लेकर हुए विवाद के बाद कारेलाल महतो ने दुकानदार विवेक पर गोलीबारी शुरू कर दी। हालांकि, आरोपित जब तक फिर से राउंड गोली चला पाता, उससे पहले ही फायरिंग की आवाज सुनकर वहां जुटे आसपास के ग्रामीणों ने उसे धर दबोचा। इस संबंध में थानाध्यक्ष सिंटू कुमार ने बताया कि अब तक दोनों पक्षो...