जौनपुर, मई 7 -- जंघई, हिन्दुस्तान संवाद। मीरगंज थाना क्षेत्र के चौकी खुर्द गांव में 24 घंटे के अंदर हुई तीन बड़ी चोरियों का चार दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस खुलासा नहीं कर पाई है। सीओ के निरीक्षण और कई टीमों के गठन के बावजूद चोर पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। ग्रामीणों के अनुसार गांव के लालता प्रसाद तिवारी के घर कुंडी तोड़कर लाखों के गहने चोरी हुई थी। उसका खुलासा करने के लिए पुलिस लगी थी तभी अगले ही दिन अवधेश तिवारी के घर छत से घुसकर 25 लाख के जेवर, एक लाख रुपये नकद चोरी कर लिए। जाते समय आरोपियों ने हवाई फायरिंग भी की। यह भी पढ़ें- चौकी में दादागीरी करने वाले पुलिस के लिए बने चुनौती! तीसरी घटना उसी गांव में बड़ेलाल यादव के घर हुई। यहां उनकी बेटी के आंख में स्प्रे मारकर चोरों ने लाखों रपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया। घटना के बाद क्षेत्राधिकार...