गाज़ियाबाद, मई 27 -- ट्रांस हिंडन, अफजल खान। साहिबाबाद के राजेंद्र नगर स्थित लोहिया पार्क के पास बनी पुलिस चौकी पिछले 18 साल से बंद पड़ी है। इस कारण क्षेत्र में आपराधिक घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। स्थानीय लोगों ने चौकी को दोबारा शुरू कराने की मांग तेज कर दी है। इसको लेकर बुधवार को डीसीपी ट्रांस हिंडन धवल जायसवाल से शालीमार गार्डन की सांझा प्रयास सामाजिक संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने भाजपा नेता पप्पू पहलवान के साथ मिलकर मुलाकात की और चौकी को दोबारा से खोलने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि इस मांग को लेकर 12 जनवरी को तत्कालीन डीसीपी निमिष पाटिल को भी ज्ञापन दिया गया था, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। लोगों का कहना है कि क्षेत्र में कई स्कूल, घनी आबादी और रिहायशी कॉलोनियां हैं, ऐसे में बंद पड़ी चौकी शुरू होने से अपरा...