मिर्जापुर, जून 10 -- मिर्जापुर। जिगना थाना क्षेत्र के नेगुरा रिबई सिंह गांव में पुलिस चौकी के भवन निर्माण के लिए किए जा रहे भूमि पूजन में गैंगस्टर समेत 28 मुकदमों में वांछित छानबे ब्लाक के पूर्व ब्लाक प्रमुख अवधराज सिंह उर्फ पप्पू सिंह के शामिल होने का फोटो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल फोटो की पुष्टि नहीं करता है। बुधवार को जिगना थाना क्षेत्र के नेगुरा रिबई सिंह गांव में पुलिस चौकी के लिए भवन के लिए भूमि पूजन किया जा रहा था। इस कार्यक्रम में डीएम-एसपी,एमएलसी विनीत सिंह शामिल थे। इसी समारोह में गैंगस्टर में निरूद्ध पूर्व ब्लाक प्रमुख अवध राज सिंह उर्फ पप्पू सिंह भी पहुंचे थे। यह भी पढ़ें- हाईकोर्ट की न्यायमूर्ति ने पुलिस चौकी के लिए किया भूमि पूजन इस समारोह का फोटो शाम को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। इसको...