लखीमपुरखीरी, मार्च 20 -- यहां कस्बे में चौकी के पास लग रही सब्जी मंडी से बाइक चोरी हो गई जिसकी रिपोर्ट पुलिस ने दर्ज कर ली है। बाइक पास गांव मस्तीपुर निवासी प्रेम चन्द्र पुत्र बच्चू की थी। प्रेम चन्द्र ने बताया कि उनका बेटा आकाश जेबीगंज बाजार सब्जी लेने गया था। वहीं बाजार के किनारे अपनी बाइक खड़ी कर दी। वापस आने पर नही मिली। पुलिस को मंगलवार को सूचना प्रेमचन्द्र ने दे दी थी। पसगवां कोतवाली पुलिस ने तीसरे दिन घटना की सूचना दर्ज कर ली है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...