कानपुर, जनवरी 30 -- कल्याणपुर। पनकी रोड पुलिस चौकी के पास बाइक सवार लुटेरे युवक का मोबाइल छीनकर फरार हो गए। मदद के लिए पनकी रोड चौकी पहुंचे युवक को पुलिस ने ऑनलाइन शिकायत करने की सलाह दे डाली। कल्याणपुर के मिर्ज़ापुर निवासी हर्ष एक परचून की दुकान में काम करता है। हर्ष के मुताबिक, गुरुवार रात वह दुकान बंद होने के बाद घर जा रहा था। रास्ते में घर से फोन आने पर वह मोबाइल पर बात करने लगा। तभी पीछे से आए बाइक सवार दो युवक दुपट्टा मारकर उसका मोबाइल छीन ले गए। इस पर पीड़ित घटना की शिकायत करने चौकी पहुंचा, जहां पुलिस ने घटना को मोबाइल खो जाने जैसा सामान्य मानते हुए पीड़ित को ऑनलाइन रिपोर्ट दर्ज करने की सलाह देकर वहां से टरका दिया। इतना ही नहीं पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों तक को देखने की जहमत तक नहीं उठाई। कल्याणपुर एसीपी आशुतोष कु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.