चौकी इंचार्ज समेत तीन पुलिस कर्मियों पर मारपीट का आरोप
बदायूं, मई 15 -- क्षेत्र के एक युवक ने एक पुलिस चौकी इंचार्ज समेत तीन पुलिस कर्मियों पर अभद्रता, मारपीट और झूठा शांति भंग में चालान करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने बरेली पुलिस डीआईजी को शिकायती पत्र देकर मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की है। मामला वजीरगंज थाना क्षेत्र के गांव वाकरपुर का है। यहां रहने वाले भरत यादव ने पुलिस डीआईजी बरेली को दिए शिकायती पत्र में बताया कि गांव में रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हुआ था, जिसमें कुछ लोग घायल हो गए थे। आरोप है कि घायल पक्ष के कहने पर वह मानवता के नाते अपनी कार से घायलों को थाना वजीरगंज लेकर पहुंचा था। पीड़ित ने बताया कि घायलों को थाने छोड़ने के बाद वह पास में चाय पीने चला गया। इसी दौरान क्षेत्र के चौकी इंचार्ज और दो सिपाही वहां पहुंचे और उसे जबरन अप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.