चौकी इंचार्ज पर पीड़ित को हवालात में डालने का आरोप
अलीगढ़, जून 4 -- अलीगढ़। क्वार्सी थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में पुलिस ने बेटियों के लापता होने की सूचना देने पर पिता-पुत्र को ही हवालात में डाल दिया। बुधवार को पीड़ित पक्ष ने एसएसपी से कार्रवाई की मांग की है। एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति की दो नाबालिग बेटियां लापता हो गई। इस पर परिजनों ने पुलिस को फोन कर दिया। पुलिस कर्मियों ने फोन किया तो बेटी ने फोन उठा लिया। कुछ देर बाद ही दोनों बेटियां वापस आ गई। इसके बाद पिता ने कार्रवाई करने से इंकार कर दिया। आरोप है कि इससे नाराज चौकी इंचार्ज ने पिता-पुत्र को ही हवालात में डाल दिया। इस संबंध में एसएसपी ने जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.