चौकी इंचार्ज की रिवॉल्वर से चली गोली चौकीदार को लगी; हालत गंभीर, SP ने सस्पेंड किया
हिन्दुस्तान संवाद, सितम्बर 6 -- कुशीनगर के पडरौना कोतवाली परिसर में शनिवार दोपहर निजी रिवॉल्वर साफ करते समय गोली चल गई। गोली फर्श और दीवार से टकराने के बाद फाटक को पार करते हुए परिसर में मौजूद थाने के चौकीदार के पेट में जा धंसी। हादसे के बाद कोतवाली परिसर में अफरा-तफरी मच गई। घायल चौकीदार को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बीआरडी मेडिकल कॉलेज, गोरखपुर रेफर कर दिया गया। मामले में एसपी ने कस्बा चौकी इंचार्ज को निलंबित कर दिया है। पडरौना कोतवाली में तैनात कस्बा चौकी इंचार्ज वीरेंद्र बहादुर सिंह शनिवार दोपहर मालखाने के पास अपनी निजी रिवॉल्वर की सफाई कर रहे थे। इसी दौरान अचानक रिवॉल्वर से गोली चल गई। गोली पहले फर्श से टकराई और इसके बाद दीवार व फाटक से टकराते हुए परिसर में मौजूद चौकीदार छोटेलाल जायसवाल के पेट में जा लगी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.