बरेली, अप्रैल 13 -- सोशल मीडिया पर इन दिनों एक दरोगा का कथित ऑडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक मीडिएटर के द्वारा वह 'मिठाई' के नाम पर पैसे मांगता हुआ सुनाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि वायरल ऑडियो में संबंधित पुलिसकर्मी का एक मीडिएटर किसी व्यक्ति से काम के बदले 'मिठाई' की मांग कर रहा है, जिसे आम तौर पर रिश्वत के संकेत के रूप में देखा जा रहा है। ऑडियो सामने आने के बाद आम लोगों में नाराजगी देखी जा रही है और सोशल मीडिया पर कड़ी कार्रवाई की मांग उठ रही है। बताया जा रहा है कि उक्त दरोगा एक चौकी के इंचार्ज हैं। यह भी पढ़ें- जमुई : खैरा थाना में पद स्थापित महिला दरोगा पर हुई कार्रवाई चौकी इंचार्ज का कहना है कि ऑडियो वायरल करने वाले युवक की बाइक का चालान किया गया था। जिससे खिन्न होकर कोई ऑडियो वायरल किया गया है। ऑडियो कई माह पुराना है, मे...