बरेली, मार्च 12 -- अवैध तरीके से युवक की गिरफ्तारी दिखाकर आर्म्स एक्ट में चालान करने के मामले में सीजेएम सुरेश कुमार दुवे की कोर्ट चौकी इंचार्ज नकटिया और दो सिपाहियों के खिलाफ जांच के आदेश सीओ को दिये हैं। कैंट क्षेत्र के गांव पालपुर कमालपुर निवासी रजनी सिंह ने चौकी इंचार्ज नकटिया और दो सिपाहियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने को अर्जी दी थी। आरोप था कि उनका 19 वर्षीय बेटा लक्की सिंह ट्रिपल सी प्रतियोगिताओं की तैयारी कर रहा था। 14 जुलाई 2025 को बेटा लक्की सिंह घर से 5 बजे शाम को दवा लेने गया था। वृंदावन कॉलोनी के पास लड़कों में झगड़ा हो गया था। पुलिस सभी को पकड़कर नकटिया चौकी में ले आयी। सिफारिश पर पुलिस ने अन्य लड़को को छोड़ दिया। रजनी अपने परिजनों के साथ साढ़े आठ बजे नकटिया चौकी पर पहुंची तब उनका बेटा लक्की चौकी में था। पुलिस ने सुबह उसे छोड़ने क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.