भदोही, मार्च 23 -- भदोही, संवाददाता। जिले की कमान संभालने के बाद पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी ने मातहतों की बैठक कानून व्यवस्था को लेकर लिया। इस दौरान चौकियों के प्रभारियों को कानून का पाठ पढ़ाया। साथ ही सख्त हिदायत भी दिया। एसपी ने कहा कि सामने पंचायत चुनाव हैं। ऐसे में गांवों में जमीनी विवाद, छोटे-छोटे मामलों को लेकर कहासुनी एवं मारपीट की नौबत देखी जा सकता है। चौकी प्रभारियों को हिदायत दिया कि गंवई राजनीति का शिकार होने की बजाय मौके पर जाकर जो भी सच हो, उससे आला अफसरों को अवगत कराएं। पूरी कोशिश हो कि मामला आगे ना बढ़े। चेताया कि लापरवाही मिलने पर संबंधित को पैदल कर दिया जाएगा। कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण, जनता की सुरक्षा, चौकी स्तर पर त्वरित कार्यवाही, गश्त व्यवस्था को सुदृढ़ करने की बात कही। अपराध करने वालों, विवाद कराने वाल...