बिजनौर, मार्च 20 -- नहटौर। तुराबनगर गौशाला से गौवंश चोरी होने व दो गौवंश के अवशेष बरामद होने के मामले में पुलिस ने गौशाला के चौकीदार को ही गिरफ्तार कर लिया। आरोपी चौकीदार ने ही लालच के चलते दो गौवंश कटान के लिये चोरी कराये थे। बता दे कि बृहस्पतिवार को ग्राम गावड़ी पनियाला के जंगल में दो गौवंश पशुओं के अवशेष बरामद हुए थे। इसके अलावा करीब 800 मीटर दूर स्थित तुराबनगर की गौशाला से दो पशुओं के बराबर चोरी होने का मामला प्रकाश में आया था। अवशेष मिलने के मामले में पुलिस द्वारा रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी थी। पुलिस ने मामले में सैंडिकता के आधार पर चौकीदार दयाराम पुत्र कलवा सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की पहले तो चौकीदार द्वारा पुलिस को गुमराह किया गया लेकिन कड़ाई से पूछताछ करने पर चौकीदार दयाराम ने अवशेष मिलने की घटना में संयुक्त होन...