चौकीदार हत्याकांड में एक और आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल
पूर्णिया, जुलाई 18 -- केनगर, एक संवाददाता। चम्पानगर थाना पुलिस ने सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डॉ. गौरव कुमार के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए चौकीदार शंकर पासवान की मौत मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मामले के अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। थानाध्यक्ष अनिल कुमार दास ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान नगर पंचायत चम्पानगर के वार्ड संख्या 13 स्थित चरैया रहिका कुशवाहा टोला निवासी स्वर्गीय विश्वनाथ सिंह के पुत्र सुरेश सिंह कुशवाहा के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार बीते एक जून को चरैया रहिका मलिनियां मुशहरी में मौजा प्रसादपुर की 11.28 एकड़ भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने गई पुलिस टीम पर अतिक्रमणकारियों ने हमला कर दिया था। इस मामले में सुरेश सिंह कुशवाहा पर लोगों को भड़काने और ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.