नवादा, मई 16 -- धमौल थाना के चौकीदार जितेंद्र पासवान हत्याकांड मामले में पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर लगातार कार्रवाई कर रही है। मामले की जांच के लिए गठित एसआईटी टीम द्वारा अब तक करीब तीन दर्जन संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा चुकी है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही सभी नामजद एवं फरार आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। यह भी पढ़ें- सिपाही से मारपीट में तीन गिरफ्तार, अन्य की तलाश में छापेपुलिस की छापेमारी थानाध्यक्ष हिमांशु कुमार ने बताया कि नवादा, शेखपुरा एवं जमुई जिले के कुल 32 संभावित ठिकानों पर छापेमारी अभियान चलाया गया है। इस दौरान करीब एक दर्जन संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है तथा तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर भी अभियुक्तों की तलाश जारी है। उन्होंने कहा कि हत्याकांड में शामिल ...