चौकीदार पुलिस और जनता के बीच मजबूत सेतु: डीएसपी
मुंगेर, मई 24 -- संग्रामपुर, एक संवाददाता। संग्रामपुर थाना परिसर में रविवार को चौकीदार परेड का आयोजन किया गया। डीएसपी कुमार देवेन्द्र के नेतृत्व में आयोजित परेड में थानाध्यक्ष विनोद कुमार झा मौजूद थे। परेड के दौरान चौकीदारों को अनुशासन, सजगता और कर्तव्यनिष्ठा का पाठ पढ़ाया गया।
चौकीदारों की जिम्मेदारी डीएसपी ने बताया कि, सरकार के निर्देशानुसार अनुमंडल स्तर से लेकर जिला स्तर के पदाधिकारी को एक थाना गोद लेना है। हमें संग्रामपुर थाना को गोद लेने की जिम्मेदारी मिली है। डीएसपी ने चौकीदारों को गांवों में बढ़ते अपराधों पर नियंत्रण के लिए सतर्क रहने और जिम्मेदारी के साथ ड्यूटी निभाने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि चौकीदार ही पुलिस और जनता के बीच एक मजबूत सेतु हैं। उनकी सजगता से असामाजिक गतिविधियों पर समय रहते अंकुश लगाया जा सकता है। उन्होंने चौकीदा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.