लोहरदगा, नवम्बर 8 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा जिला अन्तर्गत चौकीदार के पद पर सीधी भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा (विज्ञापन संख्या 01/2024) का औपबंधिक परीक्षा परिणाम जिले के आधिकारिक वेबसाईट www.lohardaga.nic.in और कार्यालय के नोटिस बोर्ड पर प्रकाशित किया गया है। लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थी शारीरिक दक्षता-जांच 11 नवम्बर को पूर्वाह्न आठ बजे पुलिस लाईन, (बक्सीडीपा) लोहरदगा में की जाएगी। लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थी अपना प्रवेश-पत्र के साथ ससमय आयोजित स्थल में भाग लेंगें। यह जानकारी सामान्य शाखा के प्रभारी अधिकारी द्वारा दी गयी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.