जहानाबाद, फरवरी 25 -- अरवल, निज संवाददाता। लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र रंजन ने जारी प्रेस बयान में कहा कि अपनी जायज मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे चौकीदार - दफादार साथियों पर पटना पुलिस के द्वारा लाठीचार्ज किए जाने की घटना निंदनीय एवं दुर्भाग्यपूर्ण है। इसकी जितनी भी निंदा की जाय वह कम होगी। उन्होंने कहा कि चौकीदार - दफादार गांवों की सुरक्षा व्यवस्था की रीढ़ हैं। इन चौकीदार- दफादार कर्मियों की आवाज को बल प्रयोग से दबाना किसी भी संवेदनशील व्यवस्था के अनुरूप नहीं है। यह घटना अत्यंत गंभीर और चिंताजनक है। लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के बिहार प्रभारी सह जमुई सांसद अरुण भारती के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल शीघ्र ही उपमुख्यमंत्री सह गृहमंत्री सम्राट चौधरी से मिलकर एक विस्तृत ज्ञापन सौपेंगे। जिसमें उनकी मांगों के समाधान ,...