फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 1 -- अमृतपुर। राजेपुर के तुसौर गांव में चौकीदार से मारपीट कर दी गयी। घायल चौकीदार को लोहिया अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया। निविया गांव का चौकीदार किसी काम से घर जा रहा था। तुसौर गांव के निकट उसे कई लोगों ने घेर लिया और लाठी डंडों से मारपीट कर दी। थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी गयी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...