छपरा, अप्रैल 8 -- दरियापुर। स्थानीय थाने में तैनात चौकीदार को बंधक बना कर मालिक व उसके सहयोगी जब्त ट्रक को लेकर फरार हो गए। घटना सोमवार की सुबह की है। बताया जा रहा है कि खान निरीक्षक की टीम ने विगत 27 मार्च को अवैध बालू के परिचालन के आरोप में उक्त ट्रक को जब्त किया था। इसके बाद उक्त ट्रक को स्थानीय पुलिस के संरक्षण में प्रखंड मुख्यालय परिसर में रखा गया था। उसकी निगरानी में चौकीदार हरेंद्र राय को तैनात किया गया था। अचानक सुबह में चार पांच लोग पहुंचे और चालक को बंधक बना लिए। फिर ट्रक को लेकर फरार हो गए। शोर शराबा करने पर चौकीदार की पिटाई भी की। चौकीदार के फर्द बयान के आधार पर डोरीगंज थाना क्षेत्र के फुनचक चिरांद के बुधन राय को नामजद ओर चार पांच अन्य को अज्ञात अभियुक्त बनाते हुए थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। अवैध बालू ले जा रहा ट्रैक्टर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.