प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 27 -- प्रयागराज के नवाबगंज थाना क्षेत्र के भगौतीपुर अंधियारी गांव निवासी भोलानाथ ने हथिगवां पुलिस को तहरीर दी। उसका बेटा सुरेश कुमार हथिगवां थाना क्षेत्र के बरना स्थित जुबैर अहमद के ईंट भट्ठे पर चौकीदार के रूप में काम करता है। 21 मार्च की सुबह करीब 7.30 बजे ट्रैक्टर चालक लापरवाही से चलाते हुए उसके बेटे सुरेश कुमार को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर घायल हो गया। घायल बेटे का इलाज स्वरूप रानी अस्पताल प्रयागराज में चल रहा है लेकिन उसकी हालत गंभीर बनी है। पीड़ित भोलानाथ की तहरीर पर पुलिस ने ट्रैक्टर नंबर से अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.