मोतिहारी, दिसम्बर 10 -- सिकरहना। ढाका थाना में पदस्थापित चौकीदार करसहिया गांव निवासी शेख नसीर के सेवानिवृत होने पर मंगलवार को ढाका थाना में उक्त चौकीदार को सम्मानित किया गया। थानाध्यक्ष राजरूप राय सहित अन्य पुलिस अधिकारियों व चौकीदारों ने उन्हें शॉल ओढ़ाकर व माला पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर थानाध्यक्ष ने कहा कि चौकीदार ने करीब पैतीस वर्षों तक चौकीदार पद पर रहकर लोगों की सेवा की। मौके पर पुअनि चांदनी कुमारी, सअनि रमणजी कुमार, थाना मैनेजर मंजु कुमारी, चौकीदार मो. अब्दुल्लाह, रामेश्वर पासवान, नीतीश कुमार यादव, रामबाबू यादव आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...