मधुबनी, मार्च 5 -- हरलाखी,एक संवाददाता। खिरहर थाना क्षेत्र के हिसार गांव निवासी चौकीदार दिनेश कुमार पासवान के साथ मारपीट की गई। जिसमें चौकीदार गंभीर रूप से जख्मी हो गया। इलाज के उपरांत चौकीदार ने थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई। जिसमे हिसार गांव के ही राकेश कुमार मंडल व सोनई गांव निवासी अभिषेक कुमार तिवारी को नामजद किया। मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपित अभिषेक को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि दूसरा आरोपित अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर है। प्राथमिकी के अनुसार चौकीदार होली से एक दिन पूर्व अपने गांव में ही दुर्गामंदिर चौक पर ड्यूटी में तैनात था। इस दौरान दोनों आरोपित आकर शराब धंधे में व्यवधान उत्पन्न करने की बात कहकर मारपीट की। मारपीट के दौरान आरोपितों चौकीदार के जेब से रुपए व सोने की चेन भी छीन लिया। थानाध्यक्ष सुभम कुमार शर्मा न...