दरभंगा, मार्च 27 -- कुशेश्वरस्थान। कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र के नदियामी गांव में चैती दुर्गा पूजा में गत गुरुवार की देर रात 2.30 बजे आर्केस्ट्रा के दौरान चाकू मारकर ड्यूटी पर तैनात चौकिदार राकेश तांती के चचेरे भाई की हत्या कर दी गई। चाकू लगने से एक अन्य युवक बुरी तरह घायल हो गया। मृतक की पहचान नदियामी गांव के मंगनी तांती के पुत्र मिथिलेश तांती (20) तथा घायल की पहचान उसी गांव के रामदेव तांती के पुत्र संतोष तांती (32) के रूप में की गई है। इस घटना से गांव में तनाव है। शुक्रवार की अलसुबह घटना की सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष गौरव कुमार के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पुलिस बल घटना स्थल पर पहुंचा। थानाध्यक्ष ने घटना का जायजा लेकर शव को पुलिस संरक्षण में पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया। घायल संतोष तांती बिरौल स्थित एक निजी अस्पताल में इलाजरत है...