जहानाबाद, दिसम्बर 5 -- हुलासगंज, निज संवाददाता। दिमागी रूप से अस्वस्थ तीस वर्षीय युवक सुरेन्द्र यादव जो दरभंगा जिले के सिंगवारा थाना अंतर्गत गांव का रहने वाला है। हुलासगंज थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में पिछले कई दिनों से भटक रहा था। हुलासगंज थाना के चौकीदार सीताराम यादव द्वारा उसके परिजनों से मिलाने का प्रयास अंतत: सफल हो गया। शुक्रवार को उसके परिजन रुपाबीघा गांव पहुंचे और उसे अपने साथ ले गए। परिजनों ने बताया कि लगभग एक माह पूर्व अचानक लापता हो गए तथा हमलोगों ने हर जगह खोज बीन की लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। अचानक कल गुरुवार को स्थानीय थाना से यह सूचना मिली कि भटकते हुए हुलासगंज थाना क्षेत्र के रूपा बीघा गांव में चौकीदार के पास हैं। परिजनों ने चौकीदार के सार्थक पहल के लिए साधुवाद दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.