औरंगाबाद, मार्च 5 -- हसपुरा प्रखंड के चांदी गांव के चौकीदार बिनेश्वर सिंह का होली के दिन बुधवार की रात आकास्मिक निधन हो गया। वे कैंसर पीड़ित होकर काफी समय से बीमार चल रहे थे। निधन की सूचना पाकर थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने दलबल के साथ उनके घर पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी। होली के दिन निधन से गांव के लोग पर्व-त्योहार छोड़कर उनके घर पहुंच गए। 14 फरवरी को उनके जवान बेटे 26 वर्षीय डब्लू कुमार की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। उसके बाद काफी सदमे में थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...