मुजफ्फरपुर, जून 23 -- औराई, एसं। थाना क्षेत्र के धरहरवा में सोमवार की रात चोरों ने चौकीदार कुशनंदन पासवान समेत चार घरों से लाखों की संपत्ति समेट ले गए। चोरों ने चौकीदार के घर से पांच किलो चांदी समेत सोने के गहने और नकदी तीन लाख रुपए की चोरी कर ली। इसके अलावा विधा पासवान, रामचंद्र पासवान, सुखारी पासवान के घर से मोबाइल और अन्य सामान की चोरी कर ली। चौकीदार ने बताया कि धरहरवा बैंक में ड्यूटी है। पांच बजे ड्यूटी खत्म होने के बाद परिवार को लेकर ससुराल चले गए। इसी बीच चोरों ने घर के पीछे से दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश कर वारदात को अंजाम दिया। प्रभारी थानेदार मनीष कुमार सिन्हा ने बताया कि जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...