अलीगढ़, मार्च 31 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। रामघाट रोड स्थित टीकाराम गर्ल्स इंटर कॉलेज में चौकीदार की ईंट से प्रहार हत्या करने के आरोपी ठेकेदार को पुलिस ने सोमवार को जेल भेज दिया। क्वार्सी थाना क्षेत्र के किशनपुर स्थित केके अस्पताल वाली गली नंबर छह निवासी 42 वर्षीय धर्मेंद्र बघेल टीकाराम कॉलेज में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी थे। रविवार सुबह छह बजे वह रोज की तरह ड्यूटी के लिए निकले। चार घंटे बाद उनका अधजला शव परिसर में पीछे की तरफ मैदान के पास पार्किंग एरिया में सूखी नाली में पड़ा मिला। मुंह से खून निकल रहा था। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो धर्मेंद्र गांधीपार्क क्षेत्र के प्रीमियर नगर निवासी हीरेश पर शक गहरा गया। उनकी नाक में ताजा चोट थी। वह कॉलेज में ही साइकिल स्टैंड का ठेका चलाता है। उसके कपड़े भी बदले हुए थे। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ...