नवादा, मई 19 -- नवादा पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। चौकीदार की हत्या के मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपित गौतम यादव उर्फ रामपत यादव को गिरफ्तार कर लिया गया। नवादा पुलिस की एसआईटी ने तकनीकी सर्विलांस व मानवीय इंटेलिजेंस की मदद से आरोपित को शेखपुरा जिले के चेवाड़ा थाना क्षेत्र से सोमवार तड़के दबोच लिया। गौतम यादव उर्फ रामपत यादव धमौल थाना क्षेत्र के तुर्कवन गांव के आनंदी यादव का बेटा बताया जाता है। घटना के बाद से वह फरार चल रहा था। पिछले कुछ दिनों से वह पुलिस के रडार पर था। उसकी गिरफ्तारी के लिए एसआईटी लगातार छापेमारी कर रही थी। लगातार ठिकाना बदलने के कारण वह पुलिस के हाथ नहीं आ रहा था। पुलिस रविवार की रात से उसका पीछा कर रही थी। सोमवार तड़के लोकेशन ट्रेस होते ही घेराबंदी कर पुलिस ने उसे दबोच लिया। वह नवादा जिले के धमौल थाना क्षेत्र क...