गुड़गांव, जुलाई 25 -- गुरुग्राम,गौरव चौधरी। गांव मोहम्मदपुर में आपसी विवाद के दौरान 57 वर्षीय चौकीदार की हत्या करने के मामले में पुलिस की अपराध शाखा ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान कमल निवासी मोहम्मदपुर और हरिशंकर निवासी हाथरस, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। दोनों की उम्र लगभग 26 वर्ष है। पुलिस के अनुसार 19 जुलाई की रात जयपाल गांव में चौकीदारी करने गए थे, लेकिन अगली सुबह घर नहीं लौटे। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया। 20 जुलाई को जयपाल का शव फर्रुखनगर-वजीरपुर रोड पर मिला, जिसके बाद पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मामले में हत्या की धाराएं जोड़ी गईं।क्राइम ब्रांच की टीम ने कार्रवाई करते हुए 24 जुलाई को केएमपी फ्लाईओवर के नीचे से दोनों आरोपियों को काबू कर लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी कमल ने खुलासा...