कौशाम्बी, मार्च 15 -- चरवा थाना क्षेत्र के अरई सुमेरपुर के पास हुए सड़क हादसे में घायल चौकीदार की इलाज के दौरान मौत हो गई। हरदुआ खास निवासी शांति देवी के अनुसार दो मार्च की शाम उनके पति मैकू लाल पड़ोसी आदित्य बाबू के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। तभी सामने से आ रही दूसरी बाइक ने टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पहले जीएस क्लीनिक, फिर मूरतगंज के निजी अस्पताल और बाद में प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल भेजा गया। जहां इलाज के दौरान शनिवार को मैकू लाल की मौत हो गई। पुलिस ने पत्नी की तहरीर पर बाइक चालक सुनील गुप्ता निवासी अर्कामहावीरपुर थाना करारी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.