मिर्जापुर, मार्च 12 -- ड्रमंडगंज। लालगंज थाना क्षेत्र के बरौंधा चौकी में तैनात एक उपनिरीक्षक का चौकीदार की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस अधिकारी मामले की जांच में जुट गए है। मामला सात मार्च को महुअट स्थित प्रधान ढाबा के सामने नेशनल हाईवे पर हुए सड़क हादसे से जुड़ा बताया जा रहा है। प्रयागराज के हटवारा मझगवां निवासी रमाशंकर मौर्य अपनी बोलेरो में डीजल लेकर लौट रहा था। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार डीसीएम ने टक्कर मार दी। जिससे बोलेरो क्षतिग्रस्त हो गई और चालक घायल हो गया। डीसीएम घटनास्थल से दो सौ मीटर दूर गेहूं के खेत में चली गई। पुलिस ने दोनों वाहनों को उठवाकर जय गुरु सर्विस स्टेशन बरौंधा महुअट पर खड़ा करा दिया। डीसीएम की चाबी व कागजात अपने पास रख लिए। नौ मार्च की भोर में डीसीएम चालक वाहन लेकर मौके से फर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.