कौशाम्बी, अप्रैल 10 -- मंझनपुर कोतवाली के देवरा गांव के दो लोगों से शातिर ने चौकीदार की नौकरी दिलाने के नाम पर साढ़े तीन लाख रुपये वसूल लिया, लेकिन नौकरी नहीं दिलाई। रुपया वापस मांगन पर वह धमकी दे रहा था। पीड़ितों ने एसपी से गुहार लगाई। एसपी के निर्देश पर शातिर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया। देवरा निवासही रमेश कुमार पुत्र धौकल व लवलेश कुमार पुत्र गप्पू ने एसपी को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि गांव के ही पुष्पराज पांडेय पुत्र रामचक्र पांडेय उर्फ बिल्ली ने उनसे चौकीदार की नौकरी दिलाने के नाम पर रुपया लिया था। दोनों से तीन लाख 40 हजार रुपये वसूला गया था। चौकीदार की नौकरी नहीं मिली तो पीड़ितों ने अपना पैसा मांगना शुरू कर दिया। पहले तो आरोपी पुष्पराज टालमटोल करता रहा। जब दोनों ने पैसे वापस पाने के लिए दबाव बनाना शुरू किया तो आरोपी ने उनको धमकी द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.