चौकीदार की नाबालिग बेटी का फंदे से लटका मिला शव
गोरखपुर, सितम्बर 29 -- हरनहीं, हिन्दुस्तान संवाद। खजनी थाना क्षेत्र के गौरापार गांव में रविवार देर रात थाने के चौकीदार की 16 वर्षीय बेटी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे में पंखे से स्टॉल के फंदे के सहारे लटका मिला। घटना की जानकारी एक युवक के फोन से किशोरी के पिता को मिली। सूचना पर पहुंची खजनी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने किशोरी का मोबाइल फोन भी कब्जे में लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
घटनास्थल का विवरण गौरापार गांव निवासी जयहिंद दुसाध खजनी थाने में चौकीदार के पद पर तैनात हैं। उनकी 16 वर्षीय बेटी रविवार रात घर के कमरे में थी। बताया जा रहा है कि घटना से पहले वह बांसगांव थाना क्षेत्र के माल्हनपार कस्बे के पास पीड़ियां गांव निवासी एक युवक से मोबाइल फोन पर बातचीत कर रही थी। उसी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.