कोडरमा, फरवरी 16 -- मरकच्चो, निज प्रतिनिधि। नवलशाही थाना क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थ की तस्करी से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है। तस्करों द्वारा एक चौकीदार पर हमला कर उसकी मोटरसाइकिल छीन लेने की घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है। मामले की जानकारी देते हुए चौकीदार मनोज सिंह ने बताया कि गिरिडीह से कुछ युवक गांजा की तस्करी करने के उद्देश्य से नवलशाही की ओर आ रहे हैं। सूचना के आधार पर उन्होंने लोकेशन प्राप्त कर संदिग्ध युवकों का इंतजार करना शुरू किया। इसी दौरान स्कूटी सवार दो युवक वहां पहुंचे। चौकीदार को देखते ही दोनों बरियारडीह होते हुए नवलशाही की ओर भागने लगे। नवलशाही थाना से कुछ ही दूरी पर स्थित एक यात्री शेड के समीप युवकों ने अपने पास रखा बैग फेंक दिया और फरार हो गए। चौकीदार ने बैग की जांच की तो उसमें गांजा के दो बड़े पैकेट पाए गए। श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.