सहारनपुर, मई 11 -- गंगोह, संवाददाता। गांव ईस्सोपुर स्थित चौ. काबज सिंह डिग्री कॉलेज के आईटीआई संस्थान में तैनात चौकीदार आदित्य (24) पुत्र नीटू की हत्या के मामले में 36 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है। नामजद आरोपी शामली जनपद के थाना झिंझाना क्षेत्र की चौकी चौसाना अंतर्गत गांव अमलापुर निवासी आसू पुत्र देवेंद्र सहित अन्य संदिग्धों की तलाश में पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं, लेकिन आरोपी अब तक फरार है। बताया जा रहा है कि उसका मोबाइल भी बंद आ रहा है। कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चार टीमों को लगाया गया है और संभावित ठिकानों पर छापेमारी जारी है। यह भी पढ़ें- दुर्गा धाम कॉलोनी में मिले शव का हुआ गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार पुलिस गांव में लगातार गश्त कर रही है और लोगों से श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.