चौकीदारों ने एसडीपीओ को सौंपा ज्ञापन, समाधान की गुहार
आरा, सितम्बर 20 -- जगदीशपुर, निज संवाददाता। बिहार राज्य चौकीदार-दफादार संघ के धनगाई थाना के चौकीदारों ने अपनी समस्याओं को लेकर बैठक की और पुलिस उपाधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर सहायता की गुहार लगाई। अध्यक्षता जगदीशपुर चौकीदार संघ भोजपुर के अध्यक्ष राम लायक सिंह ने की। अपने संबोधन में राम लायक सिंह ने आरोप लगाया कि थाने में चौकीदारों से धोती-कुर्ता और बर्तन साफ कराया जाता है, जबकि कैदी व डाक से संबंधित कार्य निजी व्यक्तियों से कराया जाता है। इन कार्यों पर आपत्ति जताने पर चौकीदारों को निलंबित कर देने की धमकी दी जाती है। उन्होंने बताया कि चौकीदारों की समस्याओं के समाधान और सहायता के लिए पुलिस उपाधीक्षक के साथ ही संघ महासंघ गोप गुट को भी आवेदन दिया गया है। संघ ने समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों से आवश्यक पहल करने की मांग की है।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.