रामगढ़, मई 31 -- रामगढ़, एक प्रतिनिधि। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर रविवार को जिले के सभी थाना एवं ओपी में चौकीदारी परेड का आयोजन किया गया। इस दौरान थाना एवं ओपी प्रभारियों ने अपने-अपने क्षेत्र के चौकीदारों के साथ बैठक कर उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। परेड के दौरान चौकीदारों को अपने-अपने बीट क्षेत्र में नियमित रूप से भ्रमणशील रहने, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने तथा किसी भी आपराधिक, सामाजिक अथवा विधि-व्यवस्था संबंधी सूचना का तत्काल संकलन कर पुलिस को अवगत कराने का निर्देश दिया गया। अधिकारियों ने चौकीदारों से स्थानीय स्तर पर लोगों के साथ समन्वय बनाए रखने, अफवाहों पर नजर रखने तथा क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। यह भी पढ़ें- प्रहरी पहल से बढ़ा भरोसा, पुलिस की पैदल गश्ती से लोगों में सुरक्...