हरिकेश सिंह, मार्च 30 -- पुलिस चौकियों पर आने वाली शिकायतें अब पुलिसकर्मी न झुठला सकेंगे और न ही छिपा सकेंगे। यहां आने वाली वाले हर शिकायत पर कार्रवाई की बाबत एसओ के साथ सीओ और एसपी भी हिसाब लेंगे। दो सप्ताह के लिए लागू पायलेट प्रोजेक्ट सफल हुआ तो इसे पूरे जिले में लागू किया जाएगा। पुलिस चौकी पर आने वाली चोरी, छिनैती की सूचनाएं कई बार छिपाने के कारण बाद में किरकिरी भी हुई है। प्रतापगढ़ की पुलिस चौकियां रिपोर्टिंग न होने के कारण प्रार्थना पत्रों का अपनी मर्जी से हिसाब-किताब रखती हैं। ऐसे में पुलिस चौकियों पर पहुंचने वाले फरियादियों के शिकायती पत्र का ऑनलाइन हिसाब किताब रखने की व्यवस्था की गई है। नोएडा की निजी कंपनी की ओर से इसके लिए पोर्टल बनाया गया है। नगर और देहात कोतवाली के साथ ही सभी पुलिस चौकियों में रविवार को क्यूआर कोड (कम्पलेंड रजि...