चौकियों के प्रभारी समेत 280 पुलिसवाले कांवड़ मेला ड्यूटी में भेजे
हल्द्वानी, जुलाई 26 -- हल्द्वानी। हरिद्वार में आयोजित कांवड़ मेले की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए नैनीताल जिले से 280 पुलिसकर्मियों को रवाना कर दिया गया है। इसमें तीन चौकी प्रभारियों समेत विभाग के कई शाखाओं के इंचार्ज शामिल हैं। 11 अगस्त तक सभी पुलिसकर्मियों की हरिद्वार में ड्यूटी रहेगी। ऐसे में नैनीताल जिले की सुरक्षा व्यवस्था अगले एक रखवाड़े तक चुनौतीपूर्ण रहने वाली है। एसएसपी डॉ.मंजूनाथ टीसी ने बताया कि बड़े स्तर पर मुख्यालय की ओर से कांवड़ के लिए फोर्स मांगा गया था। जिले से 280 पुलिसकर्मियों को रवाना कर दिया गया है। इसमें तीन इंस्पेक्टर, आठ वरिष्ठ उपनिरीक्षक (एसएसआई), 37 एएसआई, 25 दरोगा और 204 महिला-पुरुष हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल शामिल हैं। इसके अलावा चार एडिशनल टीएसआई के साथ कुल 23 यातायात पुलिस और सीपीयू भी से भेज गए हैं।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.