जौनपुर, मार्च 5 -- जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के चौकिया मोड़ पर मारपीट के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। आरोपी अज्ञात बताए जा रहे हैं। घायल युवक को गंभीर चोटें आई हैं। जानकारी के अनुसार निजामाबाद थाना क्षेत्र के करीमपुर टोवा निवासी अनिल बिंद दो मार्च को जौनपुर में अपनी बहन के चौथे कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। दोपहर करीब 12 बजे वह कुछ साथियों के साथ चौकिया मोड़ पर पहुंचे। आरोप है कि वहां पहले से मौजूद कुछ लोगों ने उन्हें रोककर गाली-गलौज की और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में अनिल बिंद के शरीर के कई हिस्सों में चोटें आईं। उनकी बहन चंद्रा बिंद भी घायल हुई हैं। पीड़ित पक्ष ने हमले को पूर्व नियोजित बताते हुए जान से मारने की नीयत का आरोप लगाया है। घटना के संबंध में चार मार्च को सुबह 10 बजे लाइन बाजार थाने में तहरीर दी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.